फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छह साल से जर्जर चहारदीवारी की सुध नहीं ले पाया एनएचएआई

Sun, 14 Jul 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एक तरफ नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से जगह-जगह मार्ग का सुधारीकरण किया जा रहा है, दूसरी तरफ छह साल से खस्ताहाल हरदासपुरा आवासीय कॉलोनी की चहारदीवारी की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि करीब दो सौ मीटर चहारदीवारी में से से सिर्फ 80 मीटर ही बची है। शेष गिर चुकी है। दूसरी तरफ, डंगा भी जर्जर हो गया है। जानकारी के अनुसार चहारदीवारी के नीचे हाईवे है। यहां से लोग भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में हर समय चहारदीवारी गिरने से चोटिल होने का खतरा रहता है। लोगों में राज कुमार, सनी कुमार, दीपक कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, रमन कुमार और रवि कुमार का कहना है कि पिछले छह सालों से यह चहारदीवारी जगह-जगह से गिरती आ रही है। बताया कि इसके सुधारीकरण के लिए करीब तीन साल पहले निरीक्षण हुआ था, मगर निरीक्षण से आगे अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस मार्ग से स्कूली बच्चे और राहगीर भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में कभी भी यह चहारदीवारी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द इस चहारदीवारी की सुध ली जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। इस बारे में पत्राचार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें