फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश होते ही तालाब बन जाता है बनीखेत से बाथरी तक एनएच

Mon, 15 Jul 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बनीखेत के पास कूड़े और घास से अटी निकासी नाली।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बारिश होने पर चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाले जैसे हालात बन जाते हैं। एनएच किनारे नाली की निकासी ठीक नहीं है। इसके चलते बरसात होती है तो नाली का सारा पानी सड़क पर बहने लगता है।
विज्ञापन

इससे सड़क पर तालाब बन जाता है। इसके ऊपर चलने वाले राहगीरों को तो परेशानी होती ही है, चालकों को भी पानी से भरी सड़क पर गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतें होती हैं। बनीखेत से बाथरी तक एनएच की निकासी नाली की हालत सबसे दयनीय है। बारिश होने पर एनएच के इस हिस्से में आवाजाही मुश्किल हो जाती है। नाली के पानी के साथ लगती पहाड़ी का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। पानी के तालाब में दो पहिया वाहनों की आवाजाही थम जाती है। चौपहिया वाहन चालकों को संभलकर गाड़ी चलानी पड़ती है।
विज्ञापन


बनीखेत से बाथरी तक एनएच किनारे नाली की निकासी ठीक नहीं है। इस वजह से बारिश होने पर सड़क पर पानी का नाला बहने लगता है।
- सतीश


बरसात होने पर एनएच पर पानी के तालाब बन जाते हैं। इसमें गाड़ी चलाने वाले चालकों से राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है।
- गौरव


बरसात को लेकर भले ही एनएचआई तैयारियों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है, लेकिन धरातल पर यह तैयारियां न के बराबर हैं।
- रवि कुमार


नाली की निकासी को दुरुस्त करवाने के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं। लोग अधिकारियों से मांग कर रहे थे कि नाली की निकासी को छीक करवाया जाए।
- संजय


बरसात में एनएच से गाड़ी चलाने वालों को नाले में वाहन चलाने का अनुभव होता है। एनएच में पानी भर जाता है। इससे सड़क को क्षति पहुंचती है।
- राकेश कुमार


एनएचएआई को बरसात शुरू होने से पहले नाली की निकासी को ठीक करवाना चाहिए, जिससे बरसात में वाहन चालकों को परेशानी न हो।
- संजय

एनएच की कनिष्ठ अभियंता कनुप्रिया भल्ला ने बताया कि नाली निकासी को दुरुस्त करवाने के लिए शीघ्र ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें