फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश से एनएच बंद, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Mon, 05 Jun 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में जडेरा के चंबी गांव में ओलावृष्टि से सफेद हुए खेत। संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले में दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दीं। चंबी पंचायत में दोपहर बाद मौसम के बदले तेवरों के चलते भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का क्रम जारी हो गया। इससे किसानों की फसलों और फलदार पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। सोमवार सायं 6ः00 बजे भारी बारिश के बाद भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गैहरा में 22 मीटर डंगा जमींदोज हो गया।
विज्ञापन


वहीं कुरांह के पास टनों के हिसाब से मलबा और कीचड़ आ जाने से हाईवे बाधित पड़ गया। कुरांह में गनीमत यह रही कि पहाड़ी से बहकर आए मलबे, पत्थरों और कीचड़ की चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। खैर, हाईवे वाहनों के लिए बाधित होने से देखते ही देखते चंबा और भरमौर की ओर से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालक रिस्क लेकर बंद हाईवे को पार करते दिखे। खबर लिखे जाने तक हाईवे प्रबंधन की मशीनरी हाईवे को बहाल करने के कार्य में जुटी हुई थी। गौरतलब है कि सोमवार देर शाम मौसम परिवर्तन के साथ ही मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का क्रम शुरू हो गया। ओलावृष्टि से चंबी पंचायत के विभिन्न गांवों में खेतों में बीजी गई मक्की समेत अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा। साथ ही फलदार पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गैहरा में डंगा गिरने से प्रबंधन को अमूमन 20 लाख का नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने तक हाईवे पर कुरांह के पास हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगा हुआ था।
हाईवे प्रबंधन के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि गैहरा में हाईवे का डंगा जमींदोज होने से प्रबंधन को 20 लाख का नुकसान हुआ है। कुरांह में आवाजाही बंद पड़ी हुई है। बताया कि हाईवे को बहाल करने में प्रबंधन की मशीनरी जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें