फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एनएच प्राधिकरण ने फेंकवाई घटिया रेत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सड़क किनारे डंगे के निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही घटिया रेत को एनएच प्राधिकरण ने हटवा दिया। वीरवार को एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निर्माण सामग्री की जांच की। इस दौरान रेत में सिल्ट पाई गई जिसे उन्होंने फेेंकवा दिया।
विज्ञापन

वहीं ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि इस प्रकार की घटिया रेत डंगे के निर्माण में इस्तेमाल न की जाए अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिन से एनएच पर बैकुंठनगर में डंगे का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर अमर उजाला ने मौके पर जाकर पड़ताल की। घटिया रेत को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। खबर छपते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विभागीय अधिकारी ने सड़क किनारे लगे रेत और बजरी के ढेरों को भी हटाने के आदेश दिए। साथ ही ठेकेदार को आदेश दिए कि उनके कार्य की संबंधित कनिष्ठ अभियंता नियमित जांच करेंगे। अगर किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आदेश दिए कि सड़क पर निर्माण सामग्री खुले स्थान पर रखी जाए जिससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। एनएच के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि सिल्ट वाली रेत को फेंकवा दिया गया है। ठेकेदार को गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें