फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नवजात का शव बच्ची का निकला, जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के गांव टिकरीगढ़ के समीप नवजात बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने अब तक की जांच में पुष्टि की है कि शव नवजात बच्ची का था। पुलिस ने घटनास्थल के साथ लगते सरकारी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। जांच के दौरान पंचायत प्रधान शाह अली सहित आशा कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस उन घरों में भी दबिश दे रही है जहां, कुछ समय पहले ही महिलाओं का प्रसव हुआ है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। एसपी विजय सकलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द घटना से जुड़े आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे झाड़ियों में नवजात का शव मिला था। शव की स्थिति को देखते हुए मामला गंभीर बना हुआ है। पुलिस ने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें