फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सफाई ठेकेदार पर लगे शारीरिक शोषण आरोपों के मामले में आया नया मोड़

Fri, 12 Jun 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सफाई ठेकेदार के पक्ष में एसपी चंबा को ज्ञापन सौंप अपनी बात रखती महिला सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, बोलीं - ठेकेदार पर लगाए गए आरोप निराधार
विज्ञापन

आरोप लगाने वाली महिलाओं को नौकरी से निकालने के बाद करेंगे काम शुरू : महिला सफाई कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में सफाई ठेकेदार पर शारीरिक शोषण के आरोपों के मामले में नया मोड़ आ गया है।
अब अन्य सफाई कर्मियों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए पुलिस अधीक्षक से मिल मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। सफाई कर्मचारी सुनीता, कंचन, नंदनी, नीतू आशा, कमला और द्वारका सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि ठेकेदार पर लगाए गए आरोप सरासर निराधार और गलत हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ठेकेदार के साथ काम करते 20 से 25 वर्ष हो चुके हैं लेकिन ऐसा मामला कभी सामने नहीं आया। ये महिलाएं किस मंशा से यह आरोप लगा रही हैं, इसकी गहनता से जांच की जाए। जो गलत है, उसे सजा मिलनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक आरोप लगाने वाली महिलाओं को काम से नहीं हटाया जाता है, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें