फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पाइपलाइन बिछाने को लेकर पर भतीजों ने चाचा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में पाइपलाइन बिछाने को लेकर भतीजों ने चाचा की पिटाई कर दी। मारपीट में चाचा बुरी तरह घायल हो गया है।
विज्ञापन

घायल को तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण करवाने के बाद आरोपी भतीजों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मोहम्मद हुसैन गांव दुलेरा डाकघर गणेत ने बताया कि उनके भतीजे खैर मोहम्मद और शौकत अली ने पाइपलाइन बिछाने को लेकर उनके साथ मारपीट की। इस कारण उन्हें नाक, कान, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। मारपीट में बुरी तरह घायन होने के बाद मोहम्मद हुसैन को तीसा अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चंबा में चिकित्सीय टीम ने घायल के विभिन्न टेस्ट किए। जांच करने के बाद चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें