चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से बात करते फुटबॉल खिलाड़ी।संवाद
चंबा। शहर के युवाओं ने उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
युवाओं ने बताया कि वे फुटबाल में दिलचस्पी रखते हैं, मगर जिले में फुटबाल कोच नहीं है। इसके चलते उनकी खेल प्रतिभा दब रही है। युवाओं में अंकित कुमार, नीरज कुमार, सुमेश कुमार, अर्पित कुमार, सुरेश कुमार और अक्षय कुमार ने बताया कि शहर में खेल मैदान का अभाव है। बताया कि वे चौगान में अभ्यास करने के लिए आते हैं, मगर हर समय चौगान में घूमने वाले लोगों को बॉल लगने का खतरा बना रहता है। बताया कि अप्रैल से वे अभ्यास शुरू करते हैं, मगर बिना कोच उन्हें परेशानियां पेश आ रही हैं। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि चंबा में फुटबाल कोच की तैनाती की जाए। साथ ही फुटबाल अभ्यास के लिए अलग जगह की व्यवस्था की जाए।