फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के समारोह में नाटी किंग मचाएंगे धमाल

Mon, 17 Apr 2023 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह में पहली बार हिमाचली नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पंजाबी पार्श्व गायक प्रभ गिल धमाल मचाएंगे। इन कलाकारों को वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जा चुका है। इस वर्ष मेडिकल कॉलेज का वार्षिक समारोह तीन दिवसीय होगा जो 24, 25 और 26 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसमें 24 और 25 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्याएं समारोह में चार चांद लगाएंगी। 24 को पंजाबी पार्श्व गायक प्रभ गिल धमाल मचाकर एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को नचाएंगे। 25 अप्रैल को हिमाचली नाटी किंग कुलदीप शर्मा मनोरंजन करेंगे। वार्षिक समारोह के अलावा मेडिकल कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी जोकि 22, 23 और 24 अप्रैल को होगी। इसमें मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को वार्षिक समारोह के अंतिम दिन यानी 26 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शिरकत करेंगे जबकि सदर विधायक नीरज नैयर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। प्रबंधन की तरफ से वार्षिक समारोह और खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां कर ली गई हैं। मेडिकल कॉलेज को बने हुए पांच वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अभी तक हुए वार्षिक समारोह में इस प्रकार की सांस्कृतिक संध्या कभी भी देेखने को नहीं मिली। ऐसे में इस बार होने वाला वार्षिक समारोह एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के लिए यादगार बनने वाला है। इसको लेकर सभी प्रशिक्षुओं में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में इस बार दो सांस्कृतिक संध्याएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें