फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेहंदी प्रतियोगिता में नंदिनी ने पाया पहला स्थान

Sat, 03 Aug 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। डीएवी कॉलेज बनीखेत में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के अवसर पर नए विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रंजू बाला पटियाल ने किया।
विज्ञापन

इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गइ्रं। इनमें पोस्टर मेकिंग, मेहंदी प्रतियोगिता, कविता सहित भाषण प्रतियोगिता शामिल हैं। मेहंदी में नंदिनी प्रथम, संजना द्वितीय और तन्वी ने तृतीय स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कशिश, दूसरे स्थान पर गुरुत्व और तीसरे स्थान पर धृति रहीं। संवाद

भरमौर-सुप्पा रूट पर एक साल से नहीं दौड़ रही बस
भरमौर (चंबा)। भरमौर-सुप्पा रूट की एचआरटीसी बस सेवा बंद हो गई है। इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें पंचायत समिति सदस्य शकुंतला देवी ने बताया कि भरमौर से सुप्पा के लिए चलने वाली सरकारी बस एक वर्ष से बंद है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि निगम प्रबंधन को निर्देश देकर इस रूट पर बस को पुन: बहाल करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें