चंबा। जिला चंबा से संबंध रखने वाली नैंसी शर्मा और याशिका हरियाणा में चौके-छक्के लगाती नजर आएंगी। दोनों क्रिकेटरों का चयन एचपीसीए वूमेन अंडर-23 टीम में हुआ। इसके चलते चंबा में खुशी की लहर दौड़ गई है। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उन्हें यह अवसर मिला। हाल ही में धर्मशाला में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में भी उन्होंने अपने खेल की बारीकियों को निखारा और शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नैंसी शर्मा को काबलियत के आधार पर टीम का कप्तान भी बनाया गया है। बहरहाल, जिले के क्रिकेट प्रेमी खासे गदगद हैं। गौरतलब है कि दोनों खिलाड़ियों का क्रिकेट के प्रति काफी रुझान रहा। क्रिकेट क्षेत्र में उन्होंने मेहनत कर अपना नाम देश और प्रदेशभर में चमकाया है। बहरहाल, दोनों खिलाड़ी अब हरियाणा में चंबा और प्रदेश का नाम चमकाएंगी।