गुरुपर्व पर चंबा शहर में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। गुरु पर्व के मौके पर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव चंबा और समूह संगत के सहयोग से किया गया। नगर कीर्तन दोपहर बाद गुरुद्वारा अर्जुन नगर से चंबा शहर तक निकाला गया। इस मौके पर नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की।
नगर कीर्तन मुख्य बाजार से होता हुआ वापस गुरुद्वारा अर्जुन नगर चंबा में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का शहर में विभिन्न जगहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इसमें गतका पार्टी और बैंड आदि शामिल रहे। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को फूलों से सजाकर वाहन में रखा गया था। गुरुद्वारा अर्जुन नगर चंबा में श्री अखंड पाठ का आयोजन 8 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद दोपहर को लंगर का आयोजन किया जाएगा।