फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 14 को सलूणी में मनाया जाएगा नाग जातर मेला

Sun, 05 May 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दो दिवसीय सलूणी नाग जातर मेला 14 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। जातर मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इसमें विजेता रहने वाली टीमों को नकद इनाम के साथ अन्य पुरस्कार भी भेंट किए जाएंगे, जबकि जातर मेले के दौरान चुराही नाटी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें चुराही कलाकर पारंपरिक परिधानों में चुराही नाटी पेश करेंगे। यह नाटी वाद्य यंत्रों की गूंज पर की जाती है। इसकी आवाज से आस पास के लोग भी खुद को नाटी में भाग लेने से नहीं रोक पाते। खेलकूद प्रतियोगिता 12 मई को शुरू हो जाएगी। इसमें रस्साकशी, बालीवॉल, कबड्डी और मटकाफोड़ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। जातर मेला कमेटी ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। जातर और खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें