फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली गुल होने से तीन घंटे कार्यालयों में नहीं हुए कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय सलूणी में स्थित प्रशासनिक, विभागीय कार्यालयों समेत बाजार में जोरदार धमाके के बाद तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से प्रशासनिक, विभागीय कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ गए। इसका खामियाजा दूरदराज की पंचायतों से कार्य करवाने के लिए पहुंचे ग्रामीणों को उठाना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया। तीन घंटे के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मंगलवार सुबह 11:00 बजे सलूणी मुख्यालय स्थित एसडीएम, बीडीओ, जलशक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों और बाजार में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। 3:00 बजे के करीब विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। विद्युत उपमंडल सलूणी के सहायक अभियंता अनिल रघुवंशी ने बताया कि ट्रांसफार्मर की केबल जल जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। नई केबल डालकर बिजली आपूर्ति को बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें