फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुल्तानपुर में किराना स्टोर में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात 2:30 बजे अचानक लगी आग, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
विज्ञापन

अग्निशमन जवानों और मोहल्लावासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
पटवारी को मौके पर भेजा, बनाई जा रही नुकसान की रिपोर्ट : एसडीएम अरुण शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से किराना स्टोर जलकर राख हो गया। इस भीषण अग्निकांड में प्रभावित को पांच लाख के करीब नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के पटवारी ने अपने स्तर पर रिपोर्ट तैयार की। प्रशासन की तरफ से दस हजार रुपये फोरी राहत प्रभावित प्रदान की गई।
अमित भारद्वाज पुत्र पवन भारद्वाज ने बताया कि रोजमर्रा की तरह शनिवार रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। आधी रात 2:30 पर उन्हें सूचना मिली की उनकी दुकान से आग की लपटें उठने की सूचना मिली। दुकान से आग की लपटे उठने की सूचना मिलने ही उनके पांव तले जमीन ही खिसक गई। बिना वक्त गवाएं वह मौके पर पहुंचे। जहां पर एकत्रित मोहल्लावासियों की मदद से दुकान को देख कर दंग रह गए। दुकान के भीतर रखा सामान आग की लपटों से जल रहा था। इस दौरान अग्निशमन विभाग को इतलाह दी गई। साथ ही मोहल्लावासी के साथ मिल कर आग को बुझाने के लिए बाल्टी, डिब्बों में पानी भर और रेत के जरिये आग को बुझाने में जुट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के जवान आग को बुझाने के कार्य में जुट गए। लेकिन प्रचंड हो चुकी आग ने देखते ही देखते दुकान के भीतर रखा सारा सामान जला कर राख कर दिया। बताया कि भीषण अग्निकांड से दुकान के लेंटर और शटर को भी क्षति पहुंची है। कुल मिला कर अल सुबह 4 बजे तक ही आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन विभाग की ओर से फायरमैन महबूब खान, युगल किशोर और चालक जोगिंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि अग्निकांड से प्रभावित किराना स्टोर मालिक को प्रशासन की ओर से तहसीलदार की ओर से दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें