फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर ध्यान दे सरकार : डॉ जनक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पुरानी पेंशन को लेकर जहां प्रदेश की कांग्रेस सरकार वाहवाही लूट रही है तो वहीं भाजपा के विधायक ने पुरानी पेंशन पर बड़ी बात कही है। भरमौर विस क्षेत्र से पहली बार विधायक बने डॉक्टर जनकराज ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन के बजाय सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। क्योंकि आज के समय में पेंशन की जरूरत मात्र सरकारी कर्मचारी को ही नहीं है। निजी कर्मचारी, आउट सोर्स, दिहाड़ीदार सहित कारोबारी को भी बुढ़ापे के दौरान पेंशन की जरूरत पड़ती है। स्वास्थ्य लाभ सहित अपने बुढ़ापे में जीवन यापन करने के लिए उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलनी चाहिए। इसलिए सरकार को पुरानी पेंशन के बजाय सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। प्रदेश में भी पुरानी पेंशन के बजाय सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र में लोगों की जिंदगी को दांव पर लगाकर पन विद्युत परियोजनाओं का निर्माण नहीं किया जाएगा। झड़ौता में परियोजना की वजह से लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से वहां भू-संरक्षण वैज्ञानिक बुलाकर सर्वेक्षण की बात कही है। साथ ही प्रभावितों को उचित मुआवजे की पैरवी की है। इसको लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। कहा कि उन्होंने हाल ही में भरमौर के दूरस्थ गांव का निरीक्षण किया है जहां पर लोगों ने उन्हें जो भी समस्याएं बताई हैं उसका शीघ्र समाधान करवाया जाएगा। जिन समस्याओं का समाधान अधिकारी स्तर पर नहीं होगा उन्हें विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक डॉक्टर जनक राज पखरेटिया ने बुधवार दोपहर बाद मिनी सचिवालय भरमौर स्थित विकास खंड कार्यालय और राजस्व विभाग का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को विकास के कार्यों में किसी प्रकार की देरी न करने और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने संबंधी आदेश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें