फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मोती पिरोकर मुस्लिम परिवार तैयार करता है मिंजर

Fri, 28 Jun 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में मिंजर को तैयार करती मिर्जा परिवार की महिलाऐं।संवाद
विज्ञापन
चंबा। भले ही समय के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का स्वरूप बदल गया हो, लेकिन आज भी वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेशम, तिल्ला, डोरी और मोती पिरोकर मिंजर चंबा का मुस्लिम परिवार तैयार कर रहा है। इस बार मिंजर मेला 28 जुलाई से चार अगस्त तक मनाया जाएगा। मुस्लिम परिवार के सदस्य रेश्म, तिल्ला, डोरी और मोती को पिरोकर मिंजर बनाने में जुटे हैं। वैशाखी के साथ ही मुस्लिम समुदाय की महिलाएं और सदस्य मिंजर तैयार करने में जुट जाते हैं। भगवान लक्ष्मीनाथ और रघुनाथ को मुस्लिम परिवार की ओर से तैयार की गई विशेष मिंजर को अर्पित करने के साथ मिंजर मेला शुरू होता है। उसके बाद मुख्यालय स्थित मंदिरों में मिंजर अर्पित की जाएगी। मिर्जा परिवार के वरिष्ठ एजाज मिर्जा ने बताया कि एक मिंजर तैयार करने में 15 से 20 मिनट तक का समय लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें