फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डोर टू डोर उठाने के बाद नालियों कूड़ा ठिकाने लगा रहे नप के कर्मचारी

Fri, 03 Nov 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पुराना बस अड्डा के पास ढांक के साथ ​बिखरा पड़ा कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद का डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान विवादों में आ गया है। एक तरफ सफाई कर्मचारी डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं, दूसरी ओर इसे कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र में ठिकाने लगाने के बजाय नालियों में ही फेंक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक वीडियो भी अमर उजाला के हाथ भी लगा है। यह वीडियो वार्ड जनसाली का बताया जा रहा है। मसलन, इस तरह की अव्यवस्था वार्ड में देखी जा रही है। इस वीडियो के बाद अब शहरवासियों ने इस कार्यप्रणाली पर कड़ा एतराज जताया है। साथ ही कूड़ा न देने की हामी भरी है। शहरवासियों की मानें जब नगर परिषद ही कूड़ा नालियों में ठिकाने लगाएगी तो इसका शुल्क देने का कोई औचित्य नहीं बनता है। यह काम तो वे भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि नगर परिषद चंबा ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण मुहिम चलाई है। इसके तहत शहरवासियों से शुल्क लिया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से गीला और सूखा कचरा न देने वाले मकान मालिकों को हाल ही में नोटिस भी जारी किए गए हैं। दूसरी ओर, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी कूड़े को नालियों में ठिकाने लगा रहे हैं। कूड़े को कुरांह स्थति कूड़ा संयंत्र तक पहुंचाने में सफाई कर्मचारी ढिलाई बरत रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के इस कारनामे के बाद शहर में चलाया जा रहा सफाई अभियान विवादों में आ गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। सफाई कर्मचारी को नगर परिषद कार्यालय तलब किया गया है। कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

चंबा पुराना बस अड्डा के पास ढांक के साथ बिखरा पड़ा कूड़ा।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें