फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेले में में मिल रहा मल्टीग्रेन आटा, शुगर फ्री भी

Sat, 02 Aug 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में लगी प्रदर्शनी में मल्टीग्रेन आटा मिल रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने यह आटा अन्य अनाज मिलाकर तैयार किया है। इस आटे की खास बात यह है कि यह शुगर फ्री भी है। इसमें जहां भरसक पोषक तत्व हैं तो वहीं, दूसरी तरफ सेहत के लिए भी बेहतर है। चौगान नंबर एक में लगी प्रदर्शनी लोगों की भीड़ को आकर्षित कर रही है। जानकारी के अनुसार एक किलोग्राम आटे की कीमत 100 रुपये है। स्वयं सहायता समूह पदाधिकारी उमीशा और पवन गौतम ने बताया कि वे मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह के जरिये मल्टीग्रेन आटा बेच रहे हैं। यह आटा गेहूं, दाल, कौदरा, जौ, मक्की को मिलाकर तैयार किया गया है। इसे शुगर मरीज भी खा सकते हैं क्योंकि यह शुगर फ्री है। उन्होंने बताया कि समूह की ओर से इस आटे को तैयार करने का मकसद शुगर के मरीजों के लिए एक बेहतर खाद्य पदार्थ तैयार करना है। मिंजर मेले के दौरान अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोगों को यह आटा खूब पंसद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें