फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुराना बस अड्डा में बनेगा मल्टी शॉपिंग कांप्लेक्स, पहली किस्त में मिलेंगे 5 करोड़

Tue, 12 Mar 2024 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना बस अड्डा में बनेगा मल्टी शॉपिंग कांप्लेक्स, पहली किस्त में मिलेंगे 5 करोड़
विज्ञापन

भरमौर चौक में मिनी सचिवालय के लिए भी पांच करोड़ की अग्रिम किस्त जारी करने की घोषणा
सीएम सुक्खू ने चंबा प्रवास के दौरान कीं करोड़ों की घोषणाएं, बारगाह में जल्द बनेगा इंडोर स्टेडियम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पुराना बस स्टैंड चंबा में मल्टी शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण के लिए सरकार पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये जारी करेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को चौगान नंबर दो में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मल्टी शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण से लोगाें को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। दूसरी तरफ, एक ही छत के नीचे लोग खरीदारी भी कर सकेंगे। इससे बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। वहीं, भरमौर चौक में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी की जाएगी। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भी बीस लाख रुपये की पहली किस्त जल्द जारी कर दी जाएगी।
सीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्र में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए पुलिस मैदान बारगाह में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के निर्माण को भी गति प्रदान की जाएगी, जिससे युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। इसके अलावा विधायक की मांगों को भी मुख्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार की ओर से हर क्षेत्र का एक समान विकास किया जा रहा है। साथ ही सरकार की ओर से दस गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा में बनेगा हेलीपोर्ट, 2500 रुपये में पहुंचेंगे शिमला
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि चंबा से शिमला की दूरी हेलीपोर्ट के जरिये कम हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने 13 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हेलीपोर्ट के निर्माण से मात्र 2000 से 2500 रुपये में लोग चंबा से शिमला आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्होंने पुलिस मैदान बारगाह में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की। साहो में खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें