फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुकेश बने टैक्सी यूनियन डलहौजी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। टैक्सी कारोबारियों के हितों को मजबूत करने और यूनियन के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से टैक्सी यूनियन डलहौजी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें मुकेश टंडन को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। आशीष टंडन को उपप्रधान, प्रवीण वर्मा को सचिव और विकास शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नई कार्यकारिणी में मदन ठाकुर, अजय पंडित, जगदीश ठाकुर, विनोद टंडन, विक्की टंडन और अंकुश टंडन को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कारोबारियों को उम्मीद है कि नई टीम उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करेगी। साथ ही पर्यटन नगरी में टैक्सी कारोबार से जुड़ी समस्याओं के समाधान और कारोबारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें