बनीखेत बाजार में स्पीड़ ब्रेकर का अभाव। संवाद
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार में स्पीड ब्रेकर की दरकार है। लोगों का कहना है कि करीब दो सौ मीटर हाईवे का हिस्सा बिल्कुल सीधा है।
ऐसे में वाहन चालक काफी तेज गति से वाहन चलाते हैं। सड़क पार करते समय हादसे का डर रहता है। मुगला स्थित वर्षाशालिका के समीप स्पीड ब्रेकर लगाया जाता है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। रमेश कुमार, बब्बू कुमार, करण सिंह, विवेक कुमार, भूपेंद्र सिंह, विक्की कुमार, सचिन कुमार, ईश्वर कुमार, सार्थक कुमार, लोकेश राज और राहुल कुमार ने कहा कि पहले स्पीड ब्रेकर बना था लेकिन तारकोल बिछाने के बाद इसका अस्तित्व मिट गया है। सड़क से निचला और अपर मुगला के लिए रास्ता जाता है। कई बार बच्चे बीच सड़क में आ जाते हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द मुगला बाजार में वर्षाशालिका के समीप स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाए। उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता जाेगेंद्र शर्मा ने कहा कि जल्द इस मामले को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।