फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्वतारोहण गतिविधियों पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 21 Jan 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिलाधीश डीसी राणा ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिले में सभी उपमंडलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी की संभावनाओं के मद्देनजर पर्वतारोहण से संबंधित गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने विभिन्न पर्यटन स्थलों में आने वाले पर्यटकों को मौसम की पूर्व जानकारी हासिल करने और होटल में ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध होने के उपरांत बाद यात्रा करने का सुझाव दिया है। सभी स्थानीय व्यवसायियों से किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान पर्यटकों की यथासंभव सहायता का आग्रह करने के साथ ही किराए या सेवा शुल्क में बढ़ोतरी न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जारी किए गए निर्देश में पुलिस प्रशासन को शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने और नियमानुसार कार्रवाई करने को भी कहा गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के अनुरूप बर्फबारी के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए लोक निर्माण विभाग को उचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों के बीमार लोगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की जानकारी हासिल करने और बर्फबारी के दौरान सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बर्फबारी और बारिश के दौरान लोगों से अनावश्यक तौर पर यात्रा नहीं करने का आह्वान किया है। बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना की सूचना जिला आपदा प्रबंधन के परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर- 01899-226950, मोबाइल फोन नंबर 98166-98166 टोल फ्री नंबर 1077 एवं 1070 पर किसी भी समय दी जा सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें