फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मनाया मातृ दिवस

Sat, 23 May 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता मेंअव्वल रहे बच्चों को नवाजते हुए।
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस धूमधाम के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत नन्हे-मुन्नों की विशेष प्रस्तुति से हुई।
विज्ञापन

इसे उन्होंने अपनी माताओं को समर्पित किया। इसके बाद माताओं और बच्चों ने मिलकर एक भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सभी का दिल छू लिया। अपने नृत्य के माध्यम से बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया। इसके अलावा कुछ कक्षाओं के बच्चों ने नृत्य के माध्यम से दादा-दादी, नाना-नानी के महत्व और मूल्य के बारे में भी बताया। धरती मां को समर्पित एक विशेष नृत्य की भी प्रस्तुति दी। समारोह का आनंद तब और बढ़ गया जब तंबोला और म्यूजिकल चेयर जैसे कई मजेदार खेल खेले गए। दिन का मुख्य आकर्षण बंपर प्राइज तोलमोल के बोल रहा। गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नवदीप भंडारी और दीपिका भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें