फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लाडलों ने खुशी के पल दिए तो माता और पिता ने खुशी से चूम लिया माथा

Mon, 29 Apr 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में परीक्षा परिणाम में कन्या स्कूल की छात्रा आयुषी वर्मा का सातवां स्थान हासिल करने पर मुं
विज्ञापन
चंबा। खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा भी आकर पूछे बता तेरी रजा क्या है ... यह पंक्तियां जमा दो कक्षा की मेरिट सूची में जगह बनाने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों पर सटीक बैठती हैं।
विज्ञापन

बुलंद हौसले से कड़े संघर्ष के साथ आगे बढ़ रहे जिला चंबा के सात मेधावी विद्यार्थियों ने नाम तो कमाया ही है। साथ ही माता-पिता को भी खुशी के वे लम्हे दिए हैं, जो उन्हें अपने लाडलों का माथा चूमने पर विवश कर दें। मेरिट सूची में आने की खबर सुनते ही इन मेधावियों के पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया तो मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। परीक्षा परिणाम घोषित होने और मेरिट में आने की खबर लगते ही मोबाइल पर रिश्तेदारों और गांव वालों के फोन आने शुरू हो गए। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। खुशी हो भी क्यों न, क्याेंकि सुविधा संपन्न निजी स्कूल के विद्यार्थियों को पछाड़ते हुए यह मुकाम जो हासिल किया था। दरअसल, बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में जिले के निजी स्कूल की महज एक छात्रा का ही नाम शामिल थाज्मेरिट में नाम देख सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर उज्ज्वल भविष्य तलाश रहे मेधावियों की आंखें भी खुशी से चमक उठीं। इस परीक्षा परिणाम में निजी स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। इनमें सिर्फ एक ही स्कूल की छात्रा ने मेरिट में जगह बनाई है। अन्य छह पायदानों पर चंबा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है और स्कूल का नाम रोशन भी किया है।
जानकारी के अनुसार बाल विद्यालय चंबा में साइंस संकाय के छात्र गीतांश शर्मा ने 97.40 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिल्लाघ्राट के छात्र चिंतन शर्मा ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल कर कला संकाय में चौथा स्थान हासिल किया। कन्या विद्यालय चंबा की छात्रा आफरीन मलिक ने आर्ट्स संकाय में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर छठा स्थान प्राप्त किया। कन्या विद्यालय चंबा की छात्रा कामिनी ठाकुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरंगड़ की छात्रा प्रगति शर्मा ने 95.60- 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर दसवें स्थान पर रही। गर्ल्स स्कूल चंबा की छात्रा आयुषी वर्मा ने कॉमर्स संकाय में 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया। निजी स्कूलों में हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अद्रीजा गौत्तम ने विज्ञान संकाय में 97.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश की मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया। वहीं, कन्या विद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य विकास महाजन ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों और स्कूल अध्यापकों की मेहनत ओर लग्न का परिणाम है। उन्होंने मेरिट सूची में जगह बनाने वाली छात्राओं को बधाई दी है। साथ ही अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


पांच स्थानों पर बेटियां, दो पर बेटों का कब्जा
बोर्ड परीक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में जिला स्तर पर चंबा की पांच बेटियां मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही। जबकि दो पायदान बेटों ने हासिल किए। यह पहला मौका है जब प्रदेश की मेरिट सूची में सात विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें