फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मां-बेटी ने तीन महिलाओं पर लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 12 Sep 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी/चंबा। उपमंडल की एक महिला और उसकी बेटी ने तीन महिलाओं पर रास्ता रोक गाली-गलौज के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता कमलो देवी पत्नी मिल्की राम निवासी टिकरू ने बताया कि उसकी बेटी सुमना पत्नी यशपाल उसके साथ रहती है। 11 सितंबर को वह अपनी बेटी सुमना के साथ डिंड में अपने रिश्तेदारों पास गईं थीं। जब वह और उसकी बेटी वापस घर आ रहीं थीं तो डिंड के पास जलाई में रास्ते में उसकी बेटियों के बच्चे मिले, फिर उसकी बेटी सुमना उनसे बात करने लगी। इस दौरान नीलमा, गोरखी और अंजना ने वहां पहुंच कर उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगीं। ऐसा करने से मना करने पर तीनों ने उनकी पिटाई कर दी। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के लिए उन्हें थाने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें