फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने बर्बाद कर दी मक्की की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रठियार क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत जटकरी में उत्पाती बंदरों ने मक्की की फसल को बर्बाद कर दिया है। इसके चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि करीब चार साल से क्षेत्र में काफी बंदर बढ़ गए हैं। इसके चलते फसलों से मुनाफा होने के बजाय साल दर साल घाटा हो रहा है। हालात यह हैं कि उन्हें अपने खेतों की दिन-रात रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बंदरों के झुंड पूरा दिन मक्की की फसल पर बर्बाद करते रहते हैं। इसके चलते फसल को काफी नुुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि बंदरों की समस्या से निजात के लिए कई बार सरकार और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। किसानों यक्ष कुमार, सुनील सिंह, अजय कुमार, धर्मपाल, नरैैण सिंह, वीरेंद्र सिंह, विमला देवी, उमेश कुमार, जगजीत सिंह, अनिल कुमार और राज कुमार ने बताया कि दिन-प्रतिदिन बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे मक्की की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि बंदरों को पकड़कर इलाके से बाहर छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें