फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 600 मीटर दौड़ में मोहित रहे अव्वल

Tue, 20 Jun 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न मैच खेले गए। इस दौरान 30 स्कूलों के 300 खिलाड़ियों के बीच अहम मुकाबले हुए। वॉलीबाल मैच राजकीय उच्च विद्यालय भटका बनाम राजकीय उच्च विद्यालय करौड़ी के मध्य हु़आ। इसमें भटका स्कूल की टीम विजेता रही। दूसरा मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी और भंडार स्कूल के बीच हुआ। इसमें पुखरी स्कूल की टीम विजयी रही। तीसरा मैच कुठेड़ और राजनगर स्कूल के बीच हुआ जिसमें कुठेड़ स्कूल की टीम जीती। चौथा मैच कियाणी बनाम नंदलेरा स्कूल के बीच खेला गया जिसमें कियाणी स्कूल की टीम विजय रही।
विज्ञापन

पांचवां मैच सिढकुंड बनाम मसरूंड के बीच खेला गया। इसमें मसरूंड स्कूल की टीम विजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता का पहला मैच नंदलेरा और शक्तिदेहरा के बीच हुआ जिसमें शक्तिदेहरा स्कूल की टीम विजय रही। दूसरा मैच कियाणी बनाम अंबलगला के बीच खेला गया। इसमें कियाणी स्कूल की टीम जीती। तीसरा मैच मसरूंड बनाम चंडी के बीच खेला गया। इसमें चंडी स्कूल की टीम विजेता रही। इसके बाद 100 मीटर दौड़ में यश ने पहला, कार्तिक ने दूसरा और संदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में यतिन प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय और रोहित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में मोहित जरयाल ने पहला, कार्तिक ने दूसरा और अरुण ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद शॉट पुट प्रतियोगिता में चंदन कपूर पहले, सूर्या दूसरे और अजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस प्रतियोगिता में चंदन, जतिन और हितेन ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। खेल प्रभारी मान सिंह ने बताया कि बुधवार को तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें