फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मोहम्मद रफी को सौंपा निदेशक का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन ने मोहम्मद रफी को हिमाचल प्रदेश का राज्य निदेशक नियुक्त किया है। वह एक सक्रिय समाजसेवी हैं, जो चंबा जिला के मंजीर गांव के रहने वाले हैं। वह पिछले कई वर्षों से वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार जैसे क्षेत्रों में अहम योगदान दे रहे हैं। उनके अनुभव, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन ने उनकी नियुक्ति की है। मोहम्मद रफी ने बताया कि मैं इस जिम्मेदारी को सम्मान के रूप में स्वीकार करता हूं और मानवाधिकारों की रक्षा और जागरूकता के लिए पूरे प्रदेश में सक्रिय अभियान चलाउंगा। मेरा लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक न्याय और समान अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें