फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने देशहित को दी प्राथमिकता : चड्ढा

Sun, 26 May 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। मोदी सरकार ने देशहित और जनहित को प्राथमिकता देते हुए विश्व में भारत को नई पहचान दी।
विज्ञापन

इस वजह से आज प्रत्येक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह बात राज्य योजना बोर्ड के पूर्व सदस्य मनोज चड्ढा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में अनुच्छेद-370, राम मंदिर निर्माण और आतंकवाद पर लगाम लगाने जैसे असंभव कार्यों को संभव किया। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर पूरे विश्व को नए ताकतवर भारत से रूबरू करवाया। चड्ढा ने हिमाचल की चार संसदीय सीटों और छह विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें