फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड स्तरीय प्रतियोगिता में गर्ल्स स्कूल चंबा की श्रेया का मॉडल रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय पाठशाला चनेड़ में शुक्रवार को खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन हुआ। समापन समारोह में मेडिकल कॉलेज चंबा की संयुक्त निदेशक दीप्ती मंढोत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्या सुमन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस सम्मेलन में चंबा ब्लॉक के 83 स्कूलों के 550 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन ने प्रतियोगिता में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल रहे बच्चों का ब्योरा रखा। विज्ञान प्रश्नोत्तरी जूनियर ग्रामीण में शक्तिदेहरा स्कूल की हिमानी व अभिषेक की टीम ने पहला, चनेड़ स्कूल की वंशिका व सक्षम ने दूसरा और उदयपुर स्कूल की तुषारा व कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी जूनियर शहरी में राइजिंग स्टार स्कूल चंबा से सारांश ठाकुर व हर्षिता पहले, मठ स्कूल चंबा के ध्रुव कुमार व अनुराग ठाकुर दूसरे व डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरदासपुरा की सना व शिवांगी तीसरे स्थान पर रहे। मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में डीएवी स्कूल हरदासपुरा के अग्रिम वैद्य ने पहला, राइजिंग स्टार स्कूल चंबा के अर्हन शर्मा ने दूसरा और ओड़ा स्कूल के अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस मॉडल प्रतियोगिता में गर्ल्स स्कूल चंबा की छात्रा श्रेया का सामने से वाहन आने पर खुद कम होगी हेडलाइट मॉडल प्रथम रहा। ब्वॉयज स्कूल चंबा के निलांश का मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, रजेरा स्कूल के विपाशु का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। सर्वे रिपोर्ट में राजनगर की शिविका, कंदला की शालू व डीएवी स्कूल हरदासपुरा की अपूर्वा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा हासिल किया। मुख्यातिथि दीप्ती मंढोत्रा ने अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें