फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल कॅरिअर सेंटर बालू जनता को समर्पित

विज्ञापन
चंबा चौगान में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित करते उपायुक्त डीसी राणा।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले के बेरोजगारों और विद्यार्थियों को एक ही जगह काउंसलिंग, कॅरिअर गाइडेंस, प्रशिक्षण समेत कॅरिअर संबंधी ऑनलाइन मदद मिल सकेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को बालू में मॉडल कॅरिअर सेंटर भवन का लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया गया भवन पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है। एक ही छत के नीचे बेरोजगार छात्र-छात्राओं तमाम सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यार्थियों को कॅरिअर काउंसलिंग की सुविधा रहेगी जिससे विद्यार्थी कोर्सों के जरिये अपना भविष्य संवार सकेंगे। भवन निर्माण में करीब साढ़े तीन करोड़ की राशि खर्च की गई है। इस भवन में अभ्यर्थियों को नेशनल कॅरिअर सर्विसेज को लेकर भी मार्गदर्शन मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले रंगमहल चंबा में रोजगार कार्यालय चल रहा था। यहां परिसर ज्यादा बड़ा नहीं है। ऐसे में अब इस भवन के निर्माण से स्टाफ समेत बेरोजगारों को सुविधा होगी।
अब ये मिलेगी सुविधाएं
मॉडल कॅरिअर सेंटर में अभ्यर्थियों को आईटी लैब, हेल्प डेस्क, काउंसलिंग-काउंसलर रूम, ट्रेनिंग रूम की सुविधा होगी। वहीं रजिस्ट्रेशन मैनेजर कक्ष और भवन की दूसरी मंजिल में ग्रुप डिस्कशन रूम, काउंसलिंग रूम सहित लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी। युवाओं को चढ़ाई से भी छुटकारा मिलेगा। शहर के बीचोबीच चल रहे रोजगार कार्यालय में बच्चों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही थी लेकिन अब सड़क किनारे ही सुविधा मिलेगी। इससे उनकी आवाजाही का समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें