फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधायक नीरज नैयर ने निपटाईं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
लोगों की समस्याओं को सुनते सदर विधायक नीरज नैयर
विज्ञापन
चंबा। सदर विधायक नीरज नैयर ने अपने निवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। उनका कहना है कि जन सेवा ही मेरा संकल्प है। समस्या किसी भी विभाग से संबंधित हो, उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा है कि हर रोज चंबा विधानसभा क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, शिक्षा, सड़क और अन्य समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचते हैं। लोगों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। चंबा एक आकांक्षी जिला है। यहां लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान विधायक ने अधिकांश समस्याओं का निराकरण किया और कुछ समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के कार्यालय परियोजना निर्माण मंडल-I और II तथा चंबा के अंतर्गत आने वाली जलविद्युत परियोजनाओं सेईकोठी-1 व सेईकोठी-॥ के निर्माण कार्य के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जिले की चारों प्रस्तावित परियोजनाओं के शीघ्र निर्माण के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय, वृत्त कार्यालय और संबंधित कार्यालयों को खोलने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें