फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीमा के घर पहुंचे विधायक हंस राज, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन पर दी बधाई

Wed, 30 Sep 2026 03:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। एशियन गेम्स में 10,000 मीटर दौड़ में 16 वर्षों बाद भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली हिमाचल की उड़नपरी सीमा के घर चुराह विधायक डॉ. हंसराज पहुंचे। उन्होंने सीमा के परिवारजनों से मुलाकात कर ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। इस दौरान विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की फोन पर सीमा की माता से बात करवाई। जयराम ठाकुर ने सीमा की माता को बधाई देते हुए कहा कि सीमा ने पूरे हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सीमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विधायक डॉ. हंसराज ने कहा कि सीमा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर चुराह, चंबा और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने सीमा के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें