फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जातर मेले में लोगों के साथ विधायक ने डाली नाटी

विज्ञापन
चंबा के खुंडीधार नाग जातर मेले का शुभारंभ करते मुख्यति​थि विधायक डीएस ठाकुर।संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। भड़ेला पंचायत के खुंडीधार में रविवार को एक दिवसीय नाग जातर मेले का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लोगों ने चुराही नाटी डाली।
विज्ञापन

बैरागढ़ के कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में चुराही नाटी पेश की। कलाकारों के साथ स्थानीय लोग और डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर भी नाटी डालते नजर आए। विधायक ने जातर मंच निर्माण के लिए दो लाख ओर सीढ़ियों के निर्माण के लिए एक लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह चौहान और सदस्यों ने मुख्यातिथि को शाॅल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भड़ेला पंचायत के उपप्रधान तेज राम, बीडीसी सदस्य कृष्णा, कुलदीप ठाकुर, सोभिया राम धवन, काकू राम, पाछो राम और अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें