फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधायक ने जांचीं मणिमहेश यात्रा की व्यवस्थाएं

Mon, 28 Aug 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली काफी सुस्त है। एक दो विभागों को छोड़कर अन्य विभाग सक्रियता से कार्य को अंजाम नहीं दे रहे हैं। यह बात भरमौर विस क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनकराज ने कही। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक उन्होंने हड़सर से लेकर डल झील तक यात्रा के प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें विभिन्न पड़ावों पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन

शौचालयों में गंदगी का आलम दिखा। पाॅलिथीन प्रतिबंध होने के बावजूद श्रद्धालुओं को पाॅलिथीन में प्रसाद दिया जा रहा है। इसको लेकर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यात्रा के साथ पर्यावरण को बचाना भी जरूरी है इसलिए इस दिशा में उन्होंने प्रशासन को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों में सामने आई खामियों को दूर करने के लिए भरमौर प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। कहा कि मणिमहेश यात्रा भले ही अधिकारिक तौर पर शुरू नहीं हुई हो लेकिन रोजाना मणिमहेश के लिए श्रद्धालु जा रहे हैं। ऐसे में यात्रा के प्रबंध पुख्ता होना काफी जरूरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विभाग मणिमहेश यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक करें। कहा कि पवित्र डल झील में कोई भी श्रद्धालु अंग वस्त्र और मुंडन में काटे जाने वाले बालों को न डालें। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर ने विधायक को आश्वासन दिया कि मणिमहेश यात्रा को लेकर उनकी तरफ से जो भी सुझाव दिए गए हैं या खामियां बताई गई हैं उन्हें यात्रा शुरू होने से पहले दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें