खज्जियार में निरिक्षण के दौरान सदर विधायक पवन नैयर व अन्य।
- फोटो : Chamba
खज्जियार(चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत खज्जियार का विधायक पवन नैयर ने दौरा किया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी चंबा पीसी ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य देस राज शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान पूजा देवी सहित अन्य प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि खज्जियार में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बेचने के लिए केंद्र का निर्माण कर दिया गया है। उन्होंने आदेश दिए कि इस केंद्र को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि स्वयं सहायता समूहों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय पंचायत को लाभान्वित करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने वन्य प्राणी विभाग को निर्देश दिए कि पार्किंग में कंकरीट का कार्य किया जाए ताकि जल्द से जल्द यह पार्किंग लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी आदेश दिए कि खज्जियार स्थित रेहड़ी धारकों को एक तरफ स्थान प्रदान किया जाए। इसके अलावा खज्जियार बाजार के समीप इंटरलॉक टाइल्स बिछाने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि प्रयास करें। इस मौके पर उपप्रधान ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान रंजू कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता बिक्रम ठाकुर सहित विभिन्न वार्डों के सदस्य मौजूद रहे।