चंबा में रावी नदी पर रीवर राफ्टींग ट्रायल के दौरान राफ्ट पर सवार सदर विधायक नीरज नैयर और उपायुक
चंबा। रावी की लहरों के बीच युवा साहसिक गतिविधियां करते नजर आए। शनिवार को सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने रिवर राफ्टिंग राइड के ट्रायल का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान कुल्लू के विशेषज्ञों समेत पौंग डैम के 12 राफ्टिंग राइडरों ने रावी नदी में राफ्टिंग की। यह ट्रायल सफल रहा है।
जिले की रावी नदी में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से साहसिक गतिविधियों का आयोजन हो सकता है। इसे लेकर पर्यटन विभाग ने अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। पौंग डैम के राफ्टिंग राइडरों ने रावी नदी में राफ्टिंग की। सदर के विधायक नीरज नैय्यर और उपायुक्त अपूर्व देवगन ने परेल स्थित नए पुल से लेकर राजपुरा तक रावी की लहरों में अठखेलियों का आनंद उठाया। जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि रावी नदी में विशेषज्ञ राइडरों की देखरेख में राफ्टिंग का ट्रायल सफर रहा है। इस मौके पर एडीएम चंबा अमित मेहरा, एसडीएम चंबा अरूण शर्मा समेत चिकित्सक, डीएसपी चंबा समेत होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।