फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाबालिग को 14 दिनों के लिए जुवेनाइल होम ऊना भेजा

Wed, 26 Jun 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग को तीसा स्थित किशोर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन के लिए जुवेनाइल होम ऊना भेजा गया है।
विज्ञापन

अब पुलिस को मामले में बयान लेने होंगे तो वे जुवेनाइल होम ऊना जाकर ले सकेगी। चार अन्य आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पहले ही भेज दिया गया है।
निखिल चार दोस्तों के साथ चुवाड़ी छिंज मेला देखने आया था। देर शाम को लौटते समय पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को ओवरटेक कर रहे युवकों के साथ बहस हो गई थी। यह मारपीट तक पहुंच गई थी। मौके पर एकत्रित हुई लोगों की भीड़ ने दोनों पक्षों में सुलह करवाकर उन्हें भेज दिया। चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग पर जतरून नामक स्थान पर दोनों पक्षों में फिर बहस हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। युवक ने चाकू निकाल कर निखिल की छाती में घोंप दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। अन्य युवक ने आरोपी के हाथ से चाकू छुड़ाकर खाई में फेंक दिया और मौके से भाग गए। घायल निखिल को दोस्त गाड़ी से नूरपुर ले गए। यहां से परिजन अमृतसर ले गए। अमृतसर पहुंचाने पर उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की भनक लगते ही परिजनों और ग्रामीणों ने चुवाड़ी थाने के बाहर पहुंचकर खूब हंगामा किया। इन्हें पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच का हवाला देकर शांत करवाया। पुलिस ने बीते तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। इनमें एक नाबालिग है। पांचवां आरोपी फरार था। पुलिस ने बीते मंगलवार को उसे भी पकड़ लिया था। मृतक का शव चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चाकू घोंप कर हत्या करने के मामले में पकड़े गए नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन के लिए जुवेनाइल होम ऊना भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें