भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल के संचूई में किराये का कमरा लेकर परिवार सहित रह रही एक नाबालिग युवती ने रविवार सुबह कमरे में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों के समक्ष मृतका का शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।