फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेला.. शहर के चौराहों को रंगने का कार्य शुरू

Thu, 09 Jul 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के जीरो पॉइंट के समीप फुटपाथ और लोहे की ग्रिलों को रंगने का कार्य शुरू हो गया है। जीरो पाॅइंट शहर का प्रवेश द्वार है। कर्मी प्रवेश द्वार को चमकाने में लगे हैं। यह कार्य जिला प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस बार अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 26 जुलाई से दो अगस्त तक होगा। इस दौरान आठ सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। मेले में कारोबार के लिए प्रशासन की ओर से एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नौ अगस्त तक सभी चौगान खाली कर दिए जाएंगे। एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि मिंजर मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें