चंबा। जिला मुख्यालय में बैडमिंटन संघ चंबा की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के पदाधिकारी कमलेश शेखड़ी ने की। बैठक में मिंजर मेले के मौके पर बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही इसके लिए तिथियां निर्धारित की गईं। फैसला लिया कि 28 जुलाई से लेकर एक अगस्त तक विभिन्न वर्गों की बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। इसमें अंडर-13, 15, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा वरिष्ठ वर्ग के पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले भी होंगे। हर साल मिंजर मेले के मौके पर प्रतियोगिता आयोजित होती है। उन्होंने समस्त खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें। यह जानकारी संघ के पदाधिकारी कुलदीप शर्मा ने दी।