चंबा चौगान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड के दौरान महिला पुलिस जवानों की टुकड़ी। संवाद
चंबा। लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने सीटी पुलिस चौकी चंबा की टीम को शिक्षा मंत्री ने पुरस्कार किया है। उन्होंने चौकी प्रभारी हंस राज, कांस्टेबल पंकज और सोहन लाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चंबा कॉलेज में तैनात प्रोफेसर अविनाश, दीपक कुमार और गौरव वैद्य को भी सम्मानित किया गया। वहीं, रोजगार उप कार्यालय भरमौर में तैनात ओमी जरयाल को भी सम्मानित किया गया। उन्हें एडीएम भरमौर ने प्रशस्ति पत्र भेंट किया। संवाद