युवा मोर्चा भरमौर मंडल उपाध्यक्ष और महामंत्री भी रह चुके हैं मिलाप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विधानसभा क्षेत्र भरमौर की खुंदेल पंचायत निवासी मिलाप ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला चंबा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे 2016 में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भरमौर से जुड़े थे। उन्होंने वर्ष 2019 में युवा मोर्चा भरमौर मंडल के उपाध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन किया। वर्ष 2023 में युवा मोर्चा मंडल भरमौर महामंत्री की जिम्मेवारी निभाई। 5 दिन में अल्पकालिक विस्तारित योजना विधानसभा क्षेत्र चंबा में दायित्व निभाया है। इसके अलावा 15 दिन की अल्पकालिक विस्तार की योजना में मनाली विधानसभा और 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान 10 दिन अल्पकालीन विस्तारक योजना में सिराज विधानसभा के जंजैहली क्षेत्र में काम किया। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में जिला कांगड़ा की विधानसभा नगरोटा भगवा में 6 महीने विस्तारक के रूप में काम किया। 2024 लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव में 6 महीने विस्तार के रूप में विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में काम किया। उन्होंने इस जिम्मेवारी के प्रबंधन का आभार जताया है।