फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ईद के त्योहार पर दिया भाईचारे का पैगाम

Thu, 11 Apr 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ईद उल फितर के मौके पर एक दूसरे के गले मिलते नन्हे बच्चे। स्त्रोंत-संवाद।
विज्ञापन
ईद के त्योहार पर दिया भाईचारे का पैगाम
विज्ञापन

तेलका (चंबा)। क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से बच्चों और बड़ों में ईद को लेकर खासा उत्साह दिखा। तेलका क्षेत्र के शाहण गांव में स्थित ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की। इसके बाद मौलवी बशीर मुहम्मद ने नमाज का खुतबा पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि रमजान माह के रोजे रखने के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि ईद नमाज से पहले रोजों का फितराना अदा करना जरूरी होता है।
विज्ञापन

फितराना एक प्रकार की सहायता होती है, जो आसपास के गरीब परिवार को दिया जाता है, जिससे वो भी अपनी ईद मना सकें। यह फितराना घर के सभी सदस्यों का होता है। उन्होंने बताया कि ईद का त्योहार सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। ईद नमाज के बाद लोग आपस में गले मिलकर एक दूसरे के घर में ईद मुबारक देते हैं। नमाज के मौके पर मुस्तफा मोहम्मद, गनी मुहम्मद, हमीद खान, नजीर मुहम्मद, सलीम खान, युसुफ मुहम्मद, शेर मुहम्मद, अमीर मुहम्मद, हाशम दीन, आशिक अली, मौसम दीन, तारिक हुसैन, शौकत अली, यासीन खान व नबी मुहम्मद सहित लगभग 150 लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें