चंबा। साहलुंई-चुल्ला सड़क को नाबार्ड योजना में शामिल करने की मांग पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सांसद को बताया कि यह सड़क लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने मंगला से चुवाड़ी तक सुरंग बनाने की भी मांग की। का निर्माण करवाने की भी मांग रखी। कहा कि इससे चंबा की अन्य जिलों से दूरी काफी कम हो जाएगी। लोग चंबा से सीधे चुवाड़ी निकल पाएंगे। वाया बनीखेत उन्हें 50 किलोमीटर अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। सांसद ने उन्हें इन मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया है। संवाद