फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हर्ष को ज्ञापन, चंबा से चुवाड़ी के लिए बनाई जाए टनल

Fri, 17 May 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा की वि​भिन्न मुद्दो को लेकर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को ज्ञापन सोंपते वि​भिन्न संगठनो के प
विज्ञापन
चंबा। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ चंबा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सदस्यों ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें जिले के विकास संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। साथ ही मांग की है कि इन मुद्दों के समाधान के लिए व्यापक पहल की जाए। पदाधिकारियों ने बताया कि चंबा से चुवाड़ी टनल की मांग पिछले करीब दो दशकों से लोग उठा रहे हैं, मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इस टनल के निर्माण से अन्य जिलों सहित बाहरी राज्याें की आवाजाही के लिए कम समय लगेगा। साथ ही मरीज भी समय पर अन्य अस्पतालों में कम समय में पहुंचेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने चंबा में मेडिकल कॉलेज तो खोल दिया है, मगर चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की कमी है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में निशुल्क दवाइयों की भी व्यवस्था करवाई जाए। इस मौके पर ओम गुलेरिया, लेख धीमान, लोकिंद्र शर्मा, देविंद्र बगलवान, अशोक महाजन बजीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें