फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चांजू में मेहर सिंह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

Wed, 21 Feb 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी में बर्फबारी के बीच पेपर देने जाते एकलव्य स्कूल के विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में दो दिन से हो रही मूसलाधार से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

चांजू पंचायत में मेहर सिंह का घर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि परिवार को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंची। इसके चलते उन्हें दूसरे के घर पर पनाह लेनी पड़ी है। मेहर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से मिट्टी के बने कच्चे मकान में रह रहे थे। बारिश के कारण उनका मकान अब रहने लायक नहीं रहा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि उन्हें पक्का घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने की स्वीकृति दी जाए। उधर, पंचायत चांजू की प्रधान टेकु देवी ने बताया कि बारिश के कारण मेहर सिंह के घर को क्षति पहुंची है। वह गरीब परिवार से संबंधित हैं। इसलिए उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मेहर सिंह को घर बनाने के लिए सहायता राशि प्रदान करें। संवाद

चंबा के पांगी में बर्फबारी के बीच पेपर देने जाते एकलव्य स्कूल के विद्यार्थी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें