नया सत्र शुरू होने पर अभिभावकों के साथ की बैठक
चंबा। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कियाणी में एसएमसी की बैठक हुई। इसमें अभिभावकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। पाठशाला के अध्यापक मुबारक अली ने कहा कि बैठक का आयोजन अभिभावकों को नए सत्र की शुरुआत और आगामी योजनाओं की जानकारी के लिए किया गया। बैठक में अभिभावकों ने भी अपने सुझाव दिए और स्कूल प्रबंधन की ओर से इस पर उचित कार्रवाई करने की बात कही। अध्यापक मुबारक अली ने बताया कि नया सत्र शुरू हो गया है और प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे जल्द अपने बच्चों का प्रवेश करवा लें। संवाद