फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में एक साल से नहीं पहुंचीं दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार(चंबा)। ग्राम पंचायत खज्जियार स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में एक साल से दवाइयों का टोटा है। इसके चलते डिस्पेंसरी में उपचार के लिए आाने वाले मरीजों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने हैरानी जताते हुए कहा कि आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खज्जियार में काढ़ा तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खज्जियार स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पर ग्राम पंचायत कोहलड़ी, सिंगी, खज्जियार व औड़ा की करीब छह हजार आबादी निर्भर करती है। लेकिन यहां कुछ ही दवाइयां उपलब्ध हैं। ग्रामीणों में अशोक कुमार, बिक्रम कुमार, बबली देवी, रीना देवी, अच्छरो देवी, लांबो देवी, ब्रह्मी देवी, करतार चंद, पृथीपाल सिंह, शंकर दयाल, कर्म चंद का कहना है कि वर्तमान में कोरोना महामारी का कहर है। सरकार व प्रशासन द्वारा काढ़े का सेवन करने का परामर्श दिया जा रहा है। लेकिन खज्जियार आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी काढ़ा तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सरकार व विभाग से मांग की है कि जल्द खज्जियार स्थित डिस्पेंसरी में दवाइयां और काढ़ा उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेद अधिकारी अनिल गर्ग का कहना है कि मामला ध्यान में है। जैसे ही आपूर्ति पहुंचेगी, खज्जियार को प्राथमिकता के आधार पर दवाइयां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें